सम्मोहन के जरिए तांत्रिक ने पहले पीड़िता की मां से शादी की। बाद में उसकी आबरू लूट ली। गर्भवती हुई तो और घिनौना काम किया।
फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन के जरिए उसकी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली।