फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नाराज छात्र ने ISIS के नाम पर महिला टीचर से मांगी करोड़ों की फिरौती

Thu, 29 Dec 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर से छात्र ने जिस तरह से अपनी टीचर से बदला लिया है वह बेहद चौंकाने वाला है। फेसबुक से महीने के लाखों कमाने वाले छात्र को उसकी एक गलती सलाखों के पीछे ले गई। दरअसल, छात्र को साइबर क्राइम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक छात्र ने पाकिस्तान के आईएसआईएस के नाम का इस्तेमाल किया और टीचर को धमकी देकर करोड़ों रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन


मामला विजयनगर स्थित अशोक हॉल स्कूल का है, जहां साइबर एक्सपर्ट छात्र ने पहले आईडी बनाई और दो विदेश नंबर भी ले लिए। इनकी मदद से वो लगातार टीचर को ब्लैकमेल करता रहा और दो करोड़ रुपये मांगने लगा।

टीचर की इमेल आईडी पोर्न साइट पर डालने की धमकी

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक उसने स्कूल की वेबसाइट से टीचर की ईमेल आईडी ले ली और धमकी देने लगा कि अगर पैसा नहीं दिया तो वो इसे पोर्न साइट पर डाल देगा। धमकियों से परेशान टीचर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। जांच में जुटी पुलिस ने आईएसआईएस का नाम बीच में होने की वजह से क्राइम ब्रांच को केस सौंप दिया। केस में आईबी और खुफिया एजेंसी भी जांच करने लगी। 

पुलिस ने बताया छात्र ने पहले मेल आईडी बनाई और दो इंटरनेशनल नंबर ले लिए। ऐसा इसलिए किया क्योंकि विदेशी नंबर से कॉल जाने पर धमकी में जोर हो और ऐसा हुआ भी।

हालांकि छात्र ने धमकी देने के बाद अकाउंट डिलीट कर दिया, लेकिन लेपटॉप का आईपी ट्रेस करके आरोपी की पहचान कर ली गई। गिरफ्त में आने के बाद शातिर छात्र अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताने लगा। हालांकि, नाबालिग होने के कारण उसे छोड़ दिया गया, लेकिन सबूतों के आधार पर उसे कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ ऐसे कमाता था फेसबुक से करोड़ों

चौंका देने वाली बात है कि महज 15 साल की उम्र में वो फेसबुक से दो लाख रुपये महीने के कमाने लगा था। खबरों के अनुसार उसने कुछ साल पहले शौक में फेसबुक की गलतियां निकाली और बताना शुरू कर दी। लेकिन, कई बार गलतियां निकालने के बाद फेसबुक ने उसे काम देना शुरू कर दिया, जिसके आधार पर वो फेसबुक से लाखों रुपये कमाने लगा। दरअसल, फेसबुक अक्सर ऐसे लोगों को ढूंढता है जो उसकी वेबसाइट के लिए ऐसा काम करे। जांच में सामने आया कि फेसबुक उसे टास्ट भी देने लगा था जो वो समय पर पूरा करने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें