इलाहाबाद के एक स्कूल में स्टूडेंट के साथ वाइस प्रिंसिपल की बेरहमी का मामला सामने आया है। यहां वाइस प्रिंसिपल ने स्टूडेंट को इस कदर पीटा है कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। एएनआई की खबर के मुताबिक स्टूडेंट मॉर्निंग प्रेयर में कंधों पर अपना बैग लेकर लाइन में खड़ा हो गया था। इस बात से नाराज वाइस प्रिंसिपल ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
Allahabad: Student lost eyesight of one eye after VP of school allegedly beat him as he carried his bag on shoulders during morning prayers pic.twitter.com/9OqWXix0BE— ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2017
स्टूडेंट के माता-पिता स्कूल के इस व्यवहार के खासे नाराज है और वे उसके खिलाफ हर कार्रवाई की मांग कर हैं। बच्चे के परिजनों ने आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ इलाहाबाद के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करा दी है।
Family members of the student filed FIR against the Vice Principal of school, in Civil Lines Police Station, Allahabad pic.twitter.com/iCxTFcaOzl— ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2017