फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के कैदियों पर राम रहीम का साइड इफेक्ट, 7 दिन में पहला एक्शन

Sun, 03 Sep 2017 10:59 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम का अन्य कैदियों पर साइड इफेक्ट दिखाई देने लगा है। वहीं, 7 दिनों में जेल प्रशासन ने पहला एक्‍शन भी ले लिया है।
विज्ञापन


साइड इफेक्ट की बात की जाए तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत अन्य कैदियों की परिजनों से मुलाकात नहीं हो पा रही है। वहीं, डेरा प्रमुख की विशेष बैरक के बाहर तैनात दो नंबरदारों को जेल प्रशासन ने हटा दिया है। डेरा प्रमुख की सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह बाद अलग इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की सारी रणनीति नए सिरे से तय की गई है। 

...ताकि जेल के अंदर की बात बाहर न आए

राम रहीम की सुरक्षा में कई वजहों से बदलाव किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि हाल ही में जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने राम रहीम की जेल की गतिविधियों के बारे में मीडिया में चर्चा की थी। जब इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन के पास पहुंची तो सुरक्षा में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जेल प्रशासन को आशंका है कि जेल में बंद कुछ बंदी और कर्मचारी राम रहीम की गतिविधियों के बारे में बाहर बात पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार सुबह ही सिक्योरिटी सिस्टम में बदलाव किए गए।  
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से बदल सकता है बाबा का ठिकाना 

वहीं, जेल प्रशासन गुपचुप तरीके से बाबा की बैरक भी बदल सकता है। क्योंकि अब अधिकतर कैदियों को राम रहीम के जेल के ठिकाने के बारे में पता चल गया है। राम रहीम को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी पहले से ही की जा रही है।

मामला संवेदनशील होने के कारण राम रहीम की सुरक्षा में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इसे जेल प्रशासन नियमित प्रक्रिया बता रहा है। इसी के तहत नंबरदारों को सिक्योरिटी से हटाया गया है। बता दें कि राम रहीम 25 अगस्त से जेल की अप्रूवर सेल में बंद है। 

इधर, मुलाकात नहीं कर पा रहे अन्य कैदियों के परिजन 

राम रहीम के जिला जेल में बंद होने के कारण अन्य कैदियों के परिजनों को परेशानी हो रही है। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जेल में फिलहाल अन्य कैदियों से उनके परिजनों की मुलाकात बंद कर दी है। किसी भी कैदी या बंदी के परिजन जेल में मुलाकात नहीं कर सकते।

कैदियों के परिजन मुलाकात के लिए जेल में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें पुलिस नाके पर ही रोक कर वापस भेजा जा रहा है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह व्यवस्था कब तक जारी रहेगी। इतना ही नहीं राम रहीम के बैरक के आसपास खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। अगर किसी अधिकारी को जेल तक जाना है तो इसके लिए उपायुक्त से मंजूरी लेनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

जेल कैंटीन में बाबा ने खुलवाया खाता

राम रहीम से सोमवार को मुलाकात कर सकते हैं परिजन 

राम रहीम के परिजन सोमवार को जेल में आकर उससे मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल डेरा प्रमुख के परिजन राजस्थान के गंगानगर में अपने पैतृक गांव में हैं। अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से जेल में राम रहीम से सोमवार और वीरवार को ही मुलाकात की जा सकती है। एक दिन पहले ही जेल प्रशासन को डेरा मुखी ने पांच लोगों की सूची सौंपी थी। इसमें डेरा मुखी परिवार के पांच लोगों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। 

जेल कैंटीन में खुलवाया बाबा ने खाता

आलीशान डेरे में रहकर बादाम और काजू खाने वाले गुरमीत ने जेल कैंटीन में खाता खुलवा लिया है। जेल का खाना रास नहीं आने के कारण वह अब कैंटीन का पानी और काफी पी रहे हैं। सूत्रों की मानें तो राम रहीम ने कैंटीन में एडवांस के तौर पर 18 हजार रुपये जमा कर दिए हैं। राम रहीम रोटी खाने में हिचकिचा रहे हैं। इस कारण वह कैंटीन से दूध और बिस्कुट खरीदकर खा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें