फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुल्हन को विदा कर ले जा रहे थे, अचानक हुआ कुछ ऐसा दूल्हे समेत 9 लोगों की हुई मौत

Tue, 19 Sep 2017 11:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
हादसे में सात की मौत - फोटो : ani
शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले जा रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पढ़िए आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई।


घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। बहू को विदा कराकर जायलो गाड़ी से घर लौट रहा परिवार मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दूल्हा, उसकी तीन सगी बहनें और एक चचेरा भाई समेत नौ लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ककराला रोड अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।

पढ़ें:- प्रेमी के साथ मासूम को लेकर फरार हुई थी महिला, तीनों के शव देख पैरों तले खिसकी जमीन

थाना अलापुर क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी इदरीश के बेटे अमजद की शादी 17 सितंबर को गांव मई बूचन निवासी इकबाल की पुत्री नाजरीन के साथ हुई थी। 18 सितंबर को वलीमा था। इसलिए मायके वाले नसरीन को घर बुलाकर ले गए थे। मंगलवार को अमजद और परिवार के लोग नाजरीन की विदा कराने गए थे।


लौटते समय शाम को लगभग तीन बजे गांव से निकलते ही करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव उघैनी के पास हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। उन्होंने गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
​खबर मिलने पर अलापुर, थाना सिविल लाइंस व आसपास के थानों की पुलिस भी आ गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आते-आते मरने वालों की संख्या सात हो गई। 

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दूल्हा अमजद (24), उसकी तीन बहनें इमराना (32) पत्नी नन्हें, परवीन (25) पत्नी तारिक निवासी मसूदपुर थाना उसहैत, बदायूं शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी सोनी (30) पत्नी, चचेरा भाई राजा उर्फ हाशिम (30) पुत्र बिदरीश, उसकी पत्नी नसरीन, निवासी आसपुर, भतीजा फरहान पुत्र सरदार, भांजी व परवीन की बेटी चार वर्षीय समरीन और एक माह का परवीन का बेटा शामिल हैं।

जबकि दूल्हन नाजरीन, मृतका परवीन का पति तारिक, अहसन का दो वर्षीय बेटा और मेहराज पत्नी गुड्डू घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इनमें दो की हालत नाजुक है। हादसे का पता लगने पर मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें