फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी अफसर के साथ शिप पर बदतमीजी, नाविकों ने मिलकर पीटा

Fri, 10 Mar 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवी के एक अधिकारी के साथ शिप पर बदतमीजी और मारपीट की घटना सामने आई है। उड़ीसा के पास तैनात शिप आईएनएस संध्यायक के चार नाविकों ने ही अफसर को कथित तौर पर पीटा। सूत्रों के अनुसार नाविकों ने अफसर के निर्देशों को मानने से इंकार कर दिया था और जब उन्होंने एक्शन लेने की बात कही तो हालात मारपीट तक पहुंच गए।
विज्ञापन

 
दरअसल, अफसर ने आईएनएस संध्यायक पर रखी चार नावों के सर्वे का ऑर्डर नाविकों को दिया था। नाविकों का मानना था कि शिप पर रखी ये नाव किसी काम की नहीं है, तो उनका सर्वे करके क्या फायदा?

जब अफसर ने अपने निर्देशों का विरोध होते हुए देखा तो उन्होंने नाविक को कथित तौर पर डांटना शुरू कर दिया। जवान नाविकों ने अनुशासन छोड़ अफसर को बेइज्जत करना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज अफसर ने उनके खिलाफ एक्शन की बात कही, तो नाविक उनसे मारपीट करने लगा और बाकी तीन भी अफसर को पीटने लगे।
विज्ञापन


किसी तरह बीच बचाव होने के बाद वहां हेलीकॉप्टर पहुंचा और चारों आरोपी नाविकों को ले गया। चारों के खिलाफ अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि नेवी और सेना के अन्य विभागों में अनुशासन को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसा मामला सामने आने के बाद अफसर इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, आईएनएस संध्यायक तटवर्ती और गहरे समुद्री सर्वे के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें