फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल बाद पकड़ में आया रेप का आरोपी, परिवार सहित था फरार

Mon, 24 Oct 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ  
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस की गिरफ्त में न आने वाला यह शख्स 35 साल बाद पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अपने परिवार सहित फरार था और उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव कुराली निवासी राजकुमार ने वर्ष 1981 में अपने चाचा की 13 वर्षीय साली के साथ बलात्कार किया था। उसके खिलाफ पीड़िता के परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

आरोपी की मौत की अफवाह गांव में फैली

रेप - फोटो : DEMO Pics
घटना के बाद से ही आरोपी अपने परिवार सहित गांव से फरार हो गया था। कई साल गुजरने के बाद लोगों ने समझ लिया कि आरोपी की मौत हो गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जिंदा है और वह थाना झिंझाना के गांव चौसाना में रह रहा है। एसआई चंद्रवीर ने पुलिस टीम के साथ गांव में जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई।

थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की उम्र वर्तमान में 65 वर्ष के करीब है। उसके छह पुत्री व एक पुत्र है। घटना के बाद से वह चोरी छिपे अपना गांव छोड़कर चौसाना में रह रहा था। उच्च न्यायालय द्वारा उसे वारंटी घोषित किया हुआ था और उस पर पांच हजार की इनाम भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें