फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम' ने भेजा हनुमान जी को ऐसा नोटिस, देखकर सभी कहेंगे 'ओ माई गॉड'

Fri, 15 Sep 2017 05:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
भगवान हनुमान
विज्ञापन
फिल्म ओ माई गॉड में जैसे अभिनेता परेश रावल प्राकृतिक आपदा के लिए भगवान को कोर्ट में पार्टी बनाते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला पटना में सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल, जिले के बिक्रम के सोन नहर अवर प्रमंडल के असपुरा गांव का है। यहां भगवान हनुमान को मंदिर खाली करने का नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया है कि आप मंदिर खाली कर दें, ऐसा न होने पर कार्रवाई होगी।

हनुमानजी को नोटिस भेजने वाले 'राम' हैं। दरअसल, पूरा मामला दो नामों के बीच उलझा हुआ है। हुनमानजी को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी का नाम ही राम है। 

ये है पूरा मामला

भगवान हनुमान
बिक्रम के अवर प्रमंडल अधिकारी राम ने हनुमानजी को जल्द से जल्द मंदिर खाली करने का नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि बिक्रम प्रखंड के मुख्य नहर के बिक्रम लॉक से नीचे नहर व बांध है। आसपास की सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसी जमीन पर हनुमानजी का मंदिर भी है। यह मंदिर 40 साल पहले बना था। प्रशासन अब सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

देखें वो नोटिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें