फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के बच्चे के साथ पादरी बना रहा था अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोच्चि में एक पादरी ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। पादरी पर आरोप है कि उसने 10 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इस आरोप में पुलिस ने किंग डेविड स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक फादर बासिल कुरियाकोसे  को गिरफ्तार किया है। मामला कोच्चि के कुन्नाठुनद इलाके का है। 
विज्ञापन


इसी स्कूल में पढ़ने वाले मासूम पीड़ित को कुरियाकोसे  ने अपना शिकार बनाया। बच्चे के साथ हुई इस घटना का खुलासा माता-पिता ने किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल में मिलने आए भाई के सामने किया खुलासा

मीडिया खबरों के अनुसार बच्चा यहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है, जहां अक्सर उससे मिलने उसका भाई आता है। बच्चे ने अपने भाई को अपने साथ हो रही इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने तुरंत पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पादरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें