फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्म का धंधा, दो अंतरंग मिले

Wed, 04 May 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के एक ब्यूटी पार्लर में जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। जबकि संचालिका समेत तीन महिलाएं फरार हो गईं। मामले में पुलिस ने मकान मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के हादीहाल के सामने हरिशंकर जायसवाल के मकान में ब्यूटी पार्लर चलता है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ हरिशंकर जायसवाल के घर पर दबिश दी गई। ब्यूटी पार्लर में उस समय संचालिका समेत तीन महिलाएं बैठी थीं।

पूछने पर बताया कि वे लोग ब्यूटी पार्लर में आई हैं। यह सुनते ही पुलिस भीतर घुस गई। इधर, संचालिका समेत अन्य महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं। मकान के भीतर पुलिस घुसी तो दंग रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अंतरंग मिला एक जोड़ा

एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ के दौरान दोनों सकपका गए। तलाशी लेने पर कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं और कंडोम भी बरामद हुए। पुलिस दोनों को लेकर बाहर निकली। तभी हरिशंकर जायसवाल सामने आ गया। पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।

इस दौरान मकान के बाहर भारी संख्या में लोगों का जमघट लग गया। पकड़ी गई महिला सुलतानपुर की रहने वाली है। जबकि उसके साथ कमरे में मिला युवक अचलपुर का रहने वाला शाकिर बताया जाता है।

कोतवाल ने बताया कि सीओ सिटी की तहरीर पर उक्त लोगों के साथ तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए लोगों को जेल भेजने की तैयारी है।

प्रेमी युगल को भी पकड़ लाई थी पुलिस
ब्यूटी पार्लर संचालिका के मकान से ही दो वर्ष पूर्व कोतवाली पुलिस एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लाई थी। पुलिस का कहना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका देह व्यापार के साथ ही प्रेमी युगल को रुपये लेकर अपना कमरा मुहैया कराती है। मोहनगंज के रहने वाले एक युवक की वह और उसके पति मिलकर दो बार पिटाई भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें