फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने किया युवती का अपहरण, फिर कर दिया ये कांड

Sat, 26 Aug 2017 05:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाने में तैनात एक सिपाही युवती का अपहरण कर फरार हो गया। युवती के पिता ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शामली के लांख गांव का निवासी सिपाही सोहनवीर पल्लवपुरम थाने में तैनात है। सिपाही का पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही का युवती के घर भी आना-जाना था। बृहस्पतिवार देर रात सिपाही युवती को लेकर फरार हो गया। 

युवती के परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को युवती के पिता ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि सिपाही उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसका अपहरण कर ले गया। 
विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना पुलिस को सिपाही सोहनवीर द्वारा युवती का अपहरण करके ले जाने का भी पता तब चला, जब युवती का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। सीओ दौराला विजय प्रकाश के निर्देश पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, सीओ ने सिपाही को सस्पेंड करने की संस्तुति रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।

शादीशुदा है, दो बच्चे हैं 

एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री ने बताया कि सोहनवीर करीब छह माह से थाने पर तैनात है। जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कंकरखेड़ा में मार्शल पिच एरिया में रहता है। सिपाही का इस युवती के घर आना-जाना था। सिपाही ने अपना एक मोबाइल फोन एक दिन पहले तो दूसरा देर रात बंद कर लिया था। जिसके बाद दोनों नंबर सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। सिपाही को गिरफ्तार कर युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें