हैदराबाद के सैदाबाद में पुलिस ने गार्ड को धमकाने और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात है कि इसमें 4 खुद पुलिकर्मी हैं और एक स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर वेनुगोपाल का बेटा है। इनमें ए पृथ्वीराज (23), बी शिवा सिंह (31), सीएच मालेश (24), यू रवि कुमार (28) और राजकुमार (28) शामिल हैं और यह सब कॉन्सेटेबल हैं जो कि पिता वेनुगोपाल के अंडर काम करते हैं।
यह सभी 1 सितंबर बीडीआर टावर्स पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड सीएच अमरूध के साथ मारपीट की। बाद में पीड़ित ने पांचों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि गार्ड के साथ मारपीट की गई है।
पुलिस का कहना है कि पृथ्वीराज सिविल सर्विसिस परिक्षाओं की तैयारी कर रहा था और उसने इसी के लिए बीडीआर टावर्स में किराए पर घर लिया हुआ था।
एक हफ्ते पहले, पृथ्वीराज की गार्ड से किसी बात पर बहस हो गई थी। खबरों के अनुसार वेनुगोपाल ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए, गार्ड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को भेजा, लेकिन कोई सबूत न मिलने पर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।