फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट का अकाउंट हैक करके मांगी 1 लाख की फिरौती, गिरफ्तार

Fri, 30 Nov 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्सोवा
विज्ञापन
अरीषा जैन
विज्ञापन

मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने हाल ही में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंद्रप्रकाश जोशी है। जिसने पूर्व ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया और फिर उससे एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने उसे तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद मुंबई ले आई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का नाम अरीषा जैन है। 15 नवंबर को उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अगले 24 घंटे में डिलीट हो जाएगा। यदि वह ऐसा नहीं चाहती हैं तो ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करें। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो कुछ नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोलना चाहा तो वह ब्लॉक मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अरीषा ने अपना फेसबुक और स्नैपचैट अकाउंट खोलने की कोशिश की लेकिन वह भी ब्लॉक थे। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। पुलिस के अनुसार दूसरे दिन उन्हें जोशी से एक वाट्सऐप मैसेज मिला और उनसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट वापस पाने की एवज में एक लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन


जब जैन ने पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें आरोपी से कुछ समय की मोहलत लेने के लिए कहा। जैन ने कहा, 'मैं उससे वाट्सऐप पर थोड़ा समय देने के लिए बात करती रही। मुझे पुलिस ने उसे भेजने के लिए कुछ लिंक दिए थे लेकिन उसने उनपर क्लिक नहीं किया। उसे उसकी अकाउंट डिटेल्स के आधार पर पकड़ा गया। जिसे उसने पैसा ट्रांसफर करने के लिए मुझे भेजा था।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें