फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई महिला ने दोस्त की चाकू मारकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 21 Aug 2017 01:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
राजधानी के उत्तम नगर इलाके में शनिवार शाम एक नाइजीरियाई महिला ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों नशे में थे और उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त इजू (30) के रूप में हुई है। आरोपी महिला उजुम्मा (28) तीन साल से विपिन गार्डन में रहती है। वह इलाके में एक नाइजीरियन रेस्तरां चलाती हैं। शनिवार को उजुम्मा ने अपने दोस्त इजू के साथ शराब पी। नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि उजुम्मा ने इजू पर चाकू से हमला कर दिया। इजू लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। कुछ देर बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उजुम्मा घबरा गई और इजू को लेकर द्वारका मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच इजू पर हुए हमले की जानकारी उत्तम नगर और आसपास के इलाके में रहने वाले नाइजीरियाई मूल के लोगों को हुई। सभी अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसे थाने तक लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने नाइजीरियाई एंबेसी के जरिये उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि इजू करीब छह माह पहले दिल्ली आया था और यहां रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करता था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें