फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा होते ही टॉयलेट में फ्लश हो गया नवजात, 2 घंटे बाद टैंक से जिंदा निकला

Fri, 18 Aug 2017 12:08 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
नवजात शिशु
विज्ञापन
भगवान ने जिसे जिंदगी दी, वहीं उसे सांसें भी देता है। हुआ यूं कि टॉयलेट में महिला ने बच्चा जन्मा जो फ्लश हो गया। महिला बेखबर थी, लेकिन 2 घंटे बाद उसे अच्छी खबर मिली।
विज्ञापन


दो घंटे के बाद जब बच्चे को सीवरेज टैंक से निकाला गया, तब तक उसकी सांस चल रही थी। मामला, मध्यप्रदेश में चंबल के शेओपुर जिले का है।  28 वर्षीय पपीता गुर्जर 9 माह से गर्भवती थी। सुबह शौच के बाद उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो उसका पति घनश्याम उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने देखा, उसका गर्भ खाली था। 

डॉक्टर अशोक खरे ने तुरंत महिला के घर एंबूलेंस भेजी, जब एंबुलेंस का ड्राइवर टॉयलेट में गया तो वहां बच्चे के रोने की आवाज आई। टैंक खोलकर देखा गया तो वहां तैर रहा था और जिंदा था। नवजात को वहां से निकालकर जल्दी से अस्पताल लाया गया, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस ये जांच कर रही है कि ये जानबूझकर किया गया या महज हादसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें