फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में घर से खींचकर रेता महिला का गला

Thu, 28 Jul 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद में मकान छत पर ताबीज फेंकने का विरोध करने पर एक महिला की पड़ोसी परिवार ने हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, फिर उसके बाल पकड़कर खींचते हुए गली में ले आए और उसका चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन


महिला को बचाने आए उसके बेटे और बेटी को भी चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गईं, लेकिन किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं पड़ी।

पुलिस ने आरोपी परिवार की दो महिलाओं समेत पांच को हिरासत में लिया हैं। घटना बुधवार शाम की है। मृतक महिला मुन्नी बेगम (60) पानी की टंकी के पास गली नंबर दस रसूलपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताबीज फेंकने का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

प्रतीकात्मक तस्वीर
पति निजाम की मौत के बाद वह अपने चार पुत्रों और दो पुत्रियों के साथ मोहल्ले में रह रही थी। उसके घर के सामने ही साबिर का मकान भी है। आरोप है कि साबिर तांत्रिक है और अपनी मकान की छत पर टोना-टोटका करता रहता था।

मंगलवार साबिर ने एक ताबीज मुन्नी की छत पर फेंक दिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर शांत करा दिया था। इसी विवाद में बुधवार शाम साबिर ने अपने परिवार के लोगों के साथ मुन्नी के घर धावा बोल दिया और उसे पीटते हुए बाल पकड़कर घर से बाहर खींच लाए।

बाद में साबिर ने उसका गला रेत दिया। मां को बचाने के लिए दौड़े पुत्र इनाम और पुत्री शाना पर भी चाकू से वार किए। सूचना पर सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ रसूलपुर, रामगढ़, उत्तर और दक्षिण थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस महिला के शव के साथ उसके घायल बेटे और पुत्री को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें