फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मृत मिला हिंदू-मुस्लिम जोड़ा, चार दिनों से घर से थे गायब

Thu, 07 Jun 2018 12:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक मुस्लिम युवा और उसकी हिंदू गर्लफ्रेंड जो अपने घर से पिछले चार दिनों से गायब थे। उनके शव मुलुंड मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के बाहर एक कार से बुधवार सुबह मिले हैं। हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। उनके करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों, परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मुलुंड पुलिस को कार से जहर की दो बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस को लगता है कि जोड़े ने यह कदम अपने परिवार के कड़े विरोध की वजह से लिया है क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग था। लड़के का नाम सलमान अफरोज खान है जिसकी उम्र 26 साल है वहीं उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड मनीषा नारायण नेगी थी। ठाणे में रहने वाला लड़का कपड़े का व्यापार करता था जबकि लड़की नवी मुंबई के ठाणे-बेलापुर रोड पर रहती थी। वह एक मॉल में सेल्सगर्ल के तौर पर काम करती थी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, बुधवार सुबह 3.30 बजे उन्हें एक अज्ञात फोन आया जिसके अनुसार एक लैवेंडर रंग की गाड़ी सड़क के बीच में मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पार्क हुई थी। हमने वहां एक टीम भेजी तो पाया कि इंजन चालू था। हमारे पुलिसकर्मी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद हमने गाड़ी की पीछे वाली खिड़की तोड़ी और वहां बेहोश जोड़े को देखा। इसके बाद हम उन्हें मुलुंड के जनरल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को राजावाडी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जहर की बोतल को फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया है। एक पुलिसवाले ने कहा, 'हमें उनकी पहचान और एड्रैस प्रूफ मिले जिसके बाद उनके माता-पिता को इसकी सूचना दी गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी के बारे में अपने-अपने पैरेंट्स को बताया था।'

दोनों के माता-पिता ने इस शादी को मंजूरी देने से मना कर दिया था। दोनों के परिवार ने पुलिस को बताया था कि दोनों चार दिनों से गायब हैं लेकिन उनका मोबाइल फोन चालू है। उन्होंने कोई मिसिंग शिकायत दर्ज नहीं करवाई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि अपने परिवार से ना सुनने के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया हो। हम उनके ईमेल, सोशल मीडिया को खंगाल रहे हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें