आरोपी लक्ष्य ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां के अंदर जब उसके पिता की आत्मा आती थी तो वह अजीब हरकतें करती थी। वह पैसों से लेकर नशे तक की मांग करती थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी बेटे ने पुलिस को ये भी बताया है कि उसकी मां आत्मा आने के बाद उसपर संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। इंकार करने पर वह लड़ाई करती थी। हत्या वाले दिन उसने अपनी मां को पीटा और बाथरूम में बंद कर दिया था।
सुनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उनके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं थीं जिसके कारण उनकी मौत हुई। लक्ष्य ने पूछताछ में ये भी बताया है कि जब शाम को वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी फोन किया और इस बारे में बताया। जब उसने अपनी मां को अस्पताल पहुंचाने के लुए एंबुलेंस बुलवाई तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।