फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पिता की आत्मा निकालने के लिए बेटे ने की थी फैशन डिजाइनर मां की हत्या, वह थाने पहुंचे

Tue, 09 Oct 2018 08:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। उनकी हत्या करने वाले उनके बेटे लक्ष्य ने कहा था कि उसने अपने पिता की आत्मा को निकालने के लिए अपनी मां की हत्या की थी। लेकिन जिस पिता को उसने मरा हुआ बताया था वह तो जिंदा हैं। हत्याकांड में ये खुलासा किया है ओशिवारा पुलिस ने। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतका सुनीता के पति और आरोपी लक्ष्य के पिता कुलदीप सिंह सोमवार को थाने पहुंचे।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर अपने जिंदा होने की गवाही दी। उन्होंने पुलिस से बात करने के बाद मीडिया से भी बात की। उन्होंने पुलिस से कहा, 'मुझे नहीं पता मेरे बेटे लक्ष्य ने मेरे बारे में क्या कहा, मुझे खुद हत्या के दूसरे दिन अखबार और टीवी से इस बारे में पता चला। परिजन से संपर्क करने के लिए भी कुछ लोगों का फोन आया। मैं अपनी मौत की बात सुनकर हैरान था, लेकिन किसने ये सब कहा, मुझे नहीं पता।'

बेटे से कई सालों से नहीं हुई बात

कुलदीप ने आगे बताया कि 'मैंने कई सालों से अपने बेटे लक्ष्य से बात नहीं की। इसलिए उसे लगा होगा कि पापा जिंदा नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि लक्ष्य ड्रग्स लेता है या नहीं इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के बारे में सुना था कि वह ड्रग्स लेती थी। उन्हें लक्ष्य पर कोई शक नहीं है और लगता है कि उसने से हत्या नहीं की।
विज्ञापन


कुलदीप का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वह निष्पक्ष जांच करेगा। बता दें 49 वर्षीय फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कहा था कि वह अपनी मां को मारना नहीं चाहता था बल्कि वह तो अपने पिता की आत्मा को मां के अंदर से निकालना चाहता था। मुंबई के लोखंडवाला स्थित फ्लैट में 4 अक्तूबर को सुनीता की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

आरोपी लक्ष्य ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां के अंदर जब उसके पिता की आत्मा आती थी तो वह अजीब हरकतें करती थी। वह पैसों से लेकर नशे तक की मांग करती थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी बेटे ने पुलिस को ये भी बताया है कि उसकी मां आत्मा आने के बाद उसपर संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। इंकार करने पर वह लड़ाई करती थी। हत्या वाले दिन उसने अपनी मां को पीटा और बाथरूम में बंद कर दिया था।

सुनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उनके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं थीं जिसके कारण उनकी मौत हुई। लक्ष्य ने पूछताछ में ये भी बताया है कि जब शाम को वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी फोन किया और इस बारे में बताया। जब उसने अपनी मां को अस्पताल पहुंचाने के लुए एंबुलेंस बुलवाई तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें