फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की मौत से सदमे में मां को पड़ा दिल का दौरा, छोटी बहन भी छत से कूदी

Wed, 10 Jan 2018 07:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, बेटी की मौत से सदमें आई मां को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद दुखी बहन ने ऐसा कदम उठाया हर कोई हैरान रह गया। जानिए क्या था पूरा मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। लूकरगंज इलाके की एक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। वहां एक युवती की मौत के बाद सदमे में उसकी मां चल बसी तो दुखी बहन छत से कूद गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पढ़ें:- मेट्रो के सामने कूदा बुजुर्ग, सुसाइड नोट में पत्नी के बारे में लिखी ऐसी बात चौंकी पुलिस
विज्ञापन


मां-बेटी की मौत की खबर पाकर मंगलवार शाम खुल्दाबाद थाने की पुलिस पहुंची तो पता चला कि दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चर्चा है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के पीछे गली में रहने वाले कुंजनलाल की कई साल पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी श्यामकली (75) तीन बेटों और तीन बेटियों के साथ गुजारा करती रहीं। एक पुत्र सिपाही का रेलवे में चयन हो चुका है।
विज्ञापन

दूसरा अजय उर्फ लुल्लुर है। तीसरे भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई। तीन बेटियों में रेनू बड़ी है। सोमवार शाम दूसरे नंबर की बेटी रीता (22) की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। 

मोहल्ले में चर्चा है कि उसने फांसी लगा ली थी। बेटी की मौत के सदमे में बुजुर्ग श्यामकली को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी सांस थम गई। मां-बेटी की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। तभी छोटी बेटी सुनीता ने भी दुख में आत्मघाती कदम उठा लिया। वह छत से कूद गई थी, जिससे उसे चोट पहुंची। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पढ़ें:- कारोबारी के सुसाइड नोट से सनसनीखेज खुलासे, बिजनेस पार्टनर ने दिए अंदरूनी जख्म

मां-बेटी की मौत और दूसरी बेटी के घायल होने की खबर ने इलाके के लोगों को सन्न कर दिया। पता चला तो मंगलवार को तमाम रिश्तेदार भी दिवंगत श्यामकली के घर पहुंच गए। श्यामकली की बड़ी बेटी रेनू ने बताया कि मां और बहन का शव अंतिम संस्कार की खातिर रसूलाबाद घाट ले जाया गया है। 

उसने यह बताने से साफ मना कर दिया कि रीता ने फांसी लगाई थी या नहीं। खबर पाकर खुल्दाबाद थाने की पुलिस भी पहुंची पर अंतिम संस्कार हो चुका था। चौकी प्रभारी लूकरगंज राकेश राय के अनुसार, मोहल्ले वालों ने घटना के बारे में बताया, मगर परिजन चुप रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें