दिल्ली में पैदा होने के बाद अनुराधा ने यहीं से स्कूल की पढ़ाई की। बाद में उसने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद परिवार ने उसे आगे पढ़ाई के लिए लंदन यूनिवर्सिटी भेज दिया। वहां उसने एमबीए फाइनेंस में दाखिला लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस भारत आईं और स्टॉक कंसलटेंट का काम शुरू कर दिया। जल्द रुपये कमाने और बढ़िया जीवन जीने के लिए उसने अपनी मां मॉली कपूर के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाई।
गोवा में हत्या का मामला भी है दर्ज
अनुराधा कपूर को 2015 में गोवा के पंजिम थाना क्षेत्र में एक बुकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अनुराधा कई माह जेल में बंद रहीं। इसके बाद उसे कोर्ट ने जमानत दे दी। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा कभी कोर्ट रुख नहीं किया। मां-बेटी दोनों हाईफाई जीवन जीने की आदी हैं और पांच सितारा होटल में ही रुकते थे। दोनों अपने नए शिकार की तलाश में थे, इससे पूर्व पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।