बंगलूरू में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने वाले सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मनचले का नाम प्रेम कुमार है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि उसकी इस आदत की वजह से वो चार महीने की जेल भी काट कर आ चुका है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक उसने एयरहोस्टेस साक्षी (बदला हुआ नाम) के साथ छेड़छाड़ के दौरान जिस बाइक इस्तेमाल किया था वो भी चोरी की हुई थी। प्रेम चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।
हाल ही में उसने इस चोरी की हुई बाइक से एयर होस्टेस का बैग छीनने की कोशिश भी की थी। मीडिया की खबरों के मुताबिक सनकी ने एयरहोस्टेस साक्षी के कपड़े फाड़ने की कोशिश की और उसे घायल भी कर दिया।