फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में सेक्स रैकेट का खुलासा: खुद को पाक क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड बताने वाली मॉडल फरार

Wed, 26 Oct 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे सिटी क्राइम ब्रांच ने बड़े होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस रैकेट से मुंबई की नामी मॉडल और पाकिस्तानी क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया। मिड डे की खबर के अनुसार मॉडल की पहचान अरसी खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह मॉडल मिस महाराष्ट्र ग्लोबल टूरिजम भी रह चुकी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने अरसी को महिला सुधार गृह के लिए भेजा था, लेकिन उसने वहां झगड़ा किया और वहां से भाग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मॉडल के खिलाफ मारपीट का केस भी दर्ज कर लिया गया है और उसके फोन को ट्रैक करके उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

मॉडल ने कॉन्सटेबल को मारा पंच और हुई फरार

पुलिस ने बताया कि मॉडल ने कॉन्सटेबल को धक्का देकर पंच मारा और भाग निकलने में कामयाब रही। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अरसी भोपाल की रहने वाली है और वह मुंबई के मीरा-भयंदर इलाके में रहती है। इतना ही नहीं उसने पकड़े जाने के बाद खुद को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताया था।  
विज्ञापन

एक रात के लिए जाते थे 50 हजार रुपये

- फोटो : अमर उजाला
पुणे क्राइम ब्रांच को सूत्रों से पता चला कि एजेंट कृष्णा नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा है। अधिकारियों की टीम ने होटल के कमरे से नकली ग्राहक के जरिए कृष्णा के बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। होटल के कमरे से विपुल को पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पता चला कि इस धंधे में एक रात के लिए 50 हजार रुपये तक लिए जाते थे।

खुलासे के बाद एजेंट विपुल पवन बहादुर दहल(28), कृष्णा कफल(33) और रोहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो आरोपी असम के रहने वाले हैं जबकि रोहन मुंबई का ही निवासी है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें