महाराष्ट्र के एक मदरसे से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक मौलवी पर 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। नांदेड़ पुलिस के मुताबिक मौलवी मदरसे की दूसरी लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ करता था। हैरानी की बात तो यह है कि जब पीड़िता की मां मौलवी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो तीन स्थानीय नेताओं ने आश्चर्यजनक तरीके से शिकायत न करने का दबाव बनाया।
तीनों स्थानीय नेताओं की भी गिरफ्तारी
मौलवी की पहचान साबेर फारुखी के तौर पर हुई है। अब नांदेड के इतवारा पुलिस थाने में लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बुधवार को माजलगांव के तीनों स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़ी पार्टियों से नेताओं का संबंध
उनकी पहचान खलील पटेल, नवाब पटेल और इबरिश बागवान के रूप में हुई है। नवाब पटेल राकांपा की शहर इकाई का पूर्व अध्यक्ष है, जबकि बागवान एआईएमआईएम का माजलगांव तालुका का अध्यक्ष है। खलील पटेल पूर्व सभासद है।