फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहने के शौक की वजह से बना चोर, गर्लफ्रेंड ने तोड़ा था दिल

Fri, 17 Jun 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
गुजरात में सूरत के नौसारी से ऑटो रिक्‍शा चुराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स ने हैरान करने वाली दास्तां बयान की है। आरोपी ने कहा है कि जब वह 13 साल का था तभी से चोरी कर रहा है। उसने बताया कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चोरी करने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने आरोपी से की गई पिछली चोरियों के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि वह मुंबई के विभिन्न इलाकों में कई चोरियां कर चुका है और इसलिए वह छह साल की तक जेल में भी गुजार चुका है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ इसलिए चोरियां कर रहा है ताकि वह पूरी दुनिया से दूर जेल में जीवन गुजार सके। आरोपी ने बताया कि जब वह करीब 13 साल का था त‌ब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका दिल तोड़ दिया था और तभी उसे उसे चोरी करने की लत लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार घर से चुराए ‌थे 250 रुपए

आरोपी का नाम महबूब खान पठान है। पठान ने पहली बार अपने घर से 250 रुपए चुराए थे। इस दौरान वह आठवीं में पढ़ रहा था। पठान ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से वह अपसेट था और इसी दौरान उसने पहली बार चोरी की थी।

चोरी के आरोप में पकड़े गए पठान ने बताया कि उसकी प्रेमिका की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई थी जिससे उसने उससे दोस्ती तोड़ ली। इसके बाद वह अपने में घर में छोटी-छोटी कई चोरियां की। उसके घर वाले उसकी हरकत से परेशान होकर उसे ठीक कराने की ठानी और इसके लिए उसे एक तांत्रिक के पास ले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इसके बाद पठान के पिता ने उसके दोस्तों को घर बुलाकर उसे जंजीर से बांध दिया और उसकी पिटाई की। लेकिन किसी प्रकार से वह चेन छूटने में कामयाब रहा और घर से भाग निकला। घर से भागकर वह मुंबई पहुंचा और वहां मोबाइल, लैपटॉप जैसी चीजें चुराने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे ऑटो रिक्‍शा चुराने जैसे काम में लग गया। उसने महाराष्ट्र के कई इलाकों में अब तक सैकड़ों चोरियां की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें