फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के रुपये न मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाया, ससुराल वाले भी शामिल

Thu, 15 Sep 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत के किशनपुर बराल गांव की विवाहिता को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की है। फिलहाल महिला दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। शामली के करौदा महाजन गांव निवासी रणवीर सिंह ने बताया उसकी बेटी रेखा की शादी करीब 15 वर्ष पहले किशनपुर बराल गांव के एक युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन


रेखा का पति और ससुर दोनों शराब पीते हैं। वे उससे आए दिन शराब के लिए रुपये की मांग करते हैं। इस बात को लेकर मारपीट भी करते थे। आरोप है कि रुपये न देने पर मंगलवार की रात में आरोपी ससुराल वालों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई।

इस बीच आनन-फानन में उसे बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। बताया जा रहा है कि वहां भी  उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लग गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें