बिहार की एक गर्भवती युवती बदहवास हालत में बरेली में मिली है। बिहारमान नगला में मिली इस लड़की को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
इज्जतनगर थाने की पुलिस ने पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह बिहार के पटना की रहने वाली है और मानसिक रूप से बीमार है। उसने बताया कि उसे यहां उसका जीजा लेकर आया था, यहां उसने दूसरे आदमी को सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि उसे यहां बेचा गया है।
पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया जिसमें पता चला कि वह गर्भवती है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ करके उसके जीजा तक पहुंचने की कोशिश में हैं।