जिंदगी से मायूस होकर एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे की खबर सुनते ही घटना स्थल पर लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूपी के गोरखपुर के तावुड़ में जटवाड़ा मोहल्ला निवासी मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसका भाई राजेश शराब का आदि था। पिछले करीब तीन साल से वह काम नहीं मिलने के कारण परेशान था और घर पर ही रहता था। शराब की लत के चलते राजेश अपना मकान भी बेच चुका था। जून 2016 से राजेश परिवार के साथ वार्ड नंबर 13 में एक किराए के मकान में रह रहा था।
पीड़ित भाई ने बताया की आर्थिक तंगी के चलते मृतक राजेश की पत्नी एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर नौकरी कर अपने एक पुत्र व तीन पुत्रियों सहित परिवार का पालन पोषण करती है। भाई राकेश का कहना है की रविवार रात्रि उसके भतीजे लोकेश ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता राजेश ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।