फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट BHIM ऐप तैयार कर ठगता था, क्राइम ब्रांच ने बैंगलोर से धरा

Sat, 02 Sep 2017 02:56 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
BHIM APP
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिजिटल लेनदेन के लिए बेहद सुरक्षित होने का दावा की जाने वाली नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई भीम ऐप की डुप्लीकेट एप्लीकेशन तैयार कर लोगों के बैंकखातों से रुपये उड़ाने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल की मदद से बैंगलोर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। बैंगलोर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसे शुक्रवार को मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

सीओ क्राइम अर्चना सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहातिर मोहम्मद सीफत निवासी रक्सौल (बिहार) है। वह वर्तमान में बैंगलोर स्थित नारायनपुर हिन्नूर में रहता था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

BHIM ही नहीं पहले भी तैयार कर चुका है कई डुप्लीकेट ऐप

आरोपी ने कोतवाली के बनवटा गंज में रहने वाले सर्राफ मनीष गोयल के बैंकखाते से 21 दिसंबर 2016 को 25 हजार रुपये निकाले थे। कोतवाली थाने में दर्ज साइबर क्राइम के मामले में साइबर एक्सपर्ट रवि की मदद से उसे पकड़ा गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ठगी के लिए भीम एप के अलावा, आईसीआईसीआई, इंडसंड बैंक, बिंगो अमिताभ, कोको रेल, जॉब वॉलेट, मल्टी बी, ई-बैंकिंग, एटीएम बैंकिंग, एंड्रायड स्टूडियो प्रोजेक्ट, इंसटंट हेल्थ इंश्योरेंस, प्राइवेट ब्राउजर और एम ट्रेस नाम से भी एप्लीकेशन तैयार कर रखी थी। जिनका इस्तेमाल करने पर यूजर के बैंक खाते की जानकारी आरोपी के पास एक एंटी वायरस के जरिए पहुंच जाती थी, जिसके बाद वह खातों से रुपये उड़ाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें