रुपयों के लिए एक मामा ने अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतार दिया। मामा ने बेरहमी से अपनी भांजी की हत्या की। घटना हरियाणा के शहजादपुर की है।
रुपयों के लेनदेन के चलते गांव पत्तरेहड़ी में सोमवार देर रात मीनू (लिंग परिवर्तन करवाकर स्त्री बना) की कुल्हाड़ी से काटकर उसके ही मामा ने हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि गांव बिशनगढ़ जिला कुरुक्षेत्र की रहने वाली लगभग 34 वर्षीय मीनू के संबंध पत्तरेहड़ी निवासी अपने मामा के लड़के भूपेंद्र के साथ थे। मीनू विदेश में भेजने का काम भी करती थी, जिसने भूपेंद्र को भी विदेश भेजा था।
मीनू जोकि लड़का था जिसने कथित तौर पर अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया था और किन्नरों के साथ रह रही थी। इस बात को लेकर परिवार के सदस्य उसे पसंद नहीं करते थे। कुछ समय पहले मीनू और उसके रिश्ते में मामा के लड़के भूपेंद्र की फेसबुक के जरिये बातचीत हुई। इस कारण दोनों संपर्क में आ गये और उसके बाद भूपेंद्र भी मीनू के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले से रहने लगा।