फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सामने आया हैरान करने वाला सच

Sun, 29 Oct 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने सार्वजनिक शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे खिड़की से पीछे फेंक दिया, जानिए उसके बाद क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना महाराष्ट्र के मुंबई इलाके की है। वालिव थाना इलाके में एक शौचायल  में 14 साल की लड़की ने नवजात को जन्म दिया। उसके बाद नाबालिग उस नवजात बच्चे को फेंककर चली गई। 

पढ़ें;- रेप के आरोप में एक और बाबा गिरफ्तार, छात्रा को आशीर्वाद देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है, उसे आईसीयू में रखा गया है। इसके बाद नवजात को जन्म देने वाली मां की तलाश की गई। 
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि नवजात को सार्वजनिक शौचालय के पीछे देखा गया था। हम मौके पर पहुंचे और बच्चे को वसाई अस्पताल ले गए। 
 
विज्ञापन

highway gang rape
नवजात को जन्म देने वाली लड़की का भी पुलिस ने पता लगा लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। 

पढ़ें;- चचेरे भाई ने मासूम को बनाया बंधक, फिर किया ऐसा घिनौना कांड, पुलिस भी रह गई हैरान

आरोपी पीड़िता के परिवार के साथ ही रहता है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे धमकी दी थी कि इस मामले को किसी को ना बताए। फिलहाल पुलिस यह जानकारी करने में जुटी है कि लड़की के परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी थी या नहीं। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को आईपीसी धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें