फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार का फैसला, रेप और मर्डर के आरोपियों को परोल नहीं

Wed, 31 Aug 2016 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फण्नवीस
विज्ञापन
महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच महाराष्ट्र सरकार ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार का आदेश है कि अब रेप के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को परोल नहीं मिलेगा। बतातें चले कि सरकार ने पल्लवी पुरकायस्थ मर्डर केस में आरोपी के परोल पर फरारी को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन


दरअसल परोल मिलने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं और इस घिनौने अपराध के आरोपियों पर रोक लगाना बेहद जरूरी था, ऐसे में सरकार के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है। इतना ही नहीं ड्रग्स, मर्डर में भी परोल नहीं दिया जाएगा। महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर का कहना है कि ऐसे मामलों में आरोपियों को भाग जाने के अनुभव के बाद यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोई महिला का रेप करे, अपमान करे और वह आरोपी बाहर खुला कैसे घूम सकता है। दरअसल पल्लवी मर्डर केस में आरोपी सज्जाद मोगल के परोल पर बाहर आने के बाद भाग जाने पर सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें