फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर का दाऊद से जोड़ा लिंक, बदला लेने के लिए छात्रों ने पुलिस को किया मेल

Thu, 26 May 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वो दिन चले गए जब अपने कॉलेज के प्रोफेसर से गुस्साए छात्र उसे सबक सिखाने के लिए धमकी भरे फोन किया करते थे, उसकी दीवार पर गंदे और धमकी भरे संदेश लिखते थे। अब नए जमाने के छात्र
विज्ञापन

तंग करने वाले प्रोफेसरों को सबक सिखाने के लिए ऐसे तरीके इस्तेमाल करने लगे हैं जो हैरान करने वाले हैं।

बैंगलुरू में एमटेक के दो छात्रों ने अपने प्रोफेसर को आतंकित करने के लिए हाईटेक तरीका इस्तेमाल किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, छात्र राघवेंद्र और होयसाला ने पीड़ित प्रोफेसर के नाम से पहले एक फर्जी ई-मेल अकाउंट बनाया और फिर इस ई-मेल से केम्पेगौडा इंटरनेशनल एअर पोर्ट में धमकी भरा मेल भेज दिया।

प्रोफेसर के नाम से भेजे गए धमकी भरे मेल में कहा गया कि वह दाऊद का सहयोगी है। इसके बाद क्या था एअरपोर्ट का सुरक्षा विभाग और स्‍थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी सुराग लगाते हुए जल्द ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कम नंबर मिलने पर बनाया था सबक सिखाने का प्लान

crime
पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्रों ने बताया कि वो कम्‍प्यूटर साइंस के दूसरे सेमेस्टर के छात्र हैं। उनका प्रोफसर उनके साथ बहुत भेदभाव करता है, उन्हें इंटरनल एसेसेमेंट में कम नंबर दिए गए। इसलिए उन्होंने प्रोफेसर को सबक सिखाने का प्लान बनाया।

छात्रों ने बताया कि फर्जी ई-मेल बनाने के बाद उन्होंने एअरपोर्ट के मैनेजर को मेल कर 20 मिलियन डॉलर यानी दो करोड़ डॉलर की मांग की। उन्होंने ने बताया कि इस ई-मेल में प्रोफसर की फोटो और नाम, पता का इस्तेमाल किया।

इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के कई छात्रों और प्रोफेसरों को पूछताछ के लिए उठाया तब जाकर बड़ी मुश्किल से संदिग्‍धों तक पहुंच पाई। पुलिस ने अब आरोपी छात्रों के खिलाफ उगाही करने का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें