आगरा के थाना शाहगंज के अर्जुन नगर से एक चौकाने वाली घटना सामने आया है। यहां एक महिला अपनी मां के कंकाल के साथ रह रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को महिला के घर से दुर्गंध आने की सुचना दी।
सुचना मिलने पर जब पुलिस ने घर का जायजा लिया तो घर में एक लाश और एक कंकाल मिला। पड़ोसियों ने शव की पहचान 55 वर्षीय बीना के रूप में की। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा की बेटी बीना का शव कई दिनों पुराना है। पुलिस ने आशंका जताई है कि घर में मिला शव महिला की मां का होगा।
पड़ोसियों से तफ्तीश में पुलिस को पता चला की महिला की मां को किसी ने महीनों से नहीं कहीं आते जाते नहीं देखा। इसके बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि बेटी ने मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया होगा। जिससे पता चलता है कि वह घर में अपनी मां के शव के साथ रह रही थी।