बच्ची के साथ रेप(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कर्नाटक के बेलगाम से मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार की हैं, जिसे जानकर आपका दिल गुस्से से भर जाएगा। दरअसल, घटना बेलगाम के बैलहोन्गल इलाके की है। मामले में कर्नाटक पुलिस ने रविवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर पुलिस ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने और उसके बाद उसे जिंदा दफनाने की कोशिश करने का केस दर्ज किया है।
मिड डे की खबर के मुताबिक, मामले में पुलिस का कहना है कि जब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया तब वह नशे की हालत में था। युवक ने बच्ची को आंगनवाड़ी केंद्र में खेलते हुए देखा और फिर उसे बहला- फुसलाकर एक सूनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। और उसके बाद बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की है।
पढ़ें- ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या
मामले में पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को बच्ची को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते हुए देखा था, और लोगों के पहुंचने पर युवक बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर बेहोश बच्ची को उन्हें सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।