फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लेने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने कर दिए 15 टुकड़े और फिर नहर में बहा दी लाश

Sat, 07 Apr 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में एक शख्स ने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश के 15 टुकड़े कर दिए। घटना मेंगलुरु की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लारी जिले के हॉस्पेट में रहने वाला  27 वर्षीय चंद्रहास ने पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उससे कार की मांग करती थी।

विज्ञापन


चंद्रहास की पत्नी भारती कई दिनों से कार की जिद्द पर अड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी वह पति से कार लाने की जिद्द कर रही थी जिसके बाद दोनों के बीच इसपर जमकर बहस हुई और चंद्रहास ने भारती पर जोरदार वार कर दिया और वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

लाश को ठिकाने लगाने के लिए चंद्रहास ने मृत शरीर के 15 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को चार बैग में भरकर एक नहर में फेंक दिया। लाश को ठिकाने लगाने के बाद जब चंद्रहास घर वापस आया तो उसने सभी को यह झूठ बताया कि उसकी पत्नी लापता है। कुछ दिनों तक वह अपनी लापता पत्नी को ढूंढने का ढोंग करता रहा, लेकिन एक दिन वह खुद ही अचानक गायब हो गया। 
विज्ञापन


चंद्रहास के अचानक गायब होने की खबर उसके परिवार तक पहुंची। उसके बड़े भाई ने पुलिस के पास चंद्रहास के लापता होने की सूचना दी। कई दिनों की छानबीन के बाद पुलिस चंद्रहास को ढूंढने में कामयाब हुई। जिसके बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए उसने पुलिस को पत्नी की हत्या का सारा सच बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें