फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक सौतेले पिता ने बेटी को नशीली दवा पिलाकर लूटी आबरू, गर्भवती होने पर किया ये घिनौना काम

Sat, 19 Aug 2017 10:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
rape demo pic
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन के जरिए उसकी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली।

आरोप है कि तंत्र विद्या के माध्यम से तांत्रिक ने एक माह बाद फिर उसे अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि कथित तांत्रिक की तलाश में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें