एक पति ने अपनी पत्नी के सामने चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा। जैसे ही पत्नी के सामने उसके पति ने चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा उसकी तो दुनिया ही उजड़ गई। पति ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं भाभी को पसंद करता हूं। इसलिए तुम अपने देवर से शादी कर लो और मैं भाभी से विवाह कर लेता हूं।
मामला बरेली के बिशारतगंज के अखा गांव का है। लवी नाम के युवक ने परिवार वालों के दबाव में शादी की थी। उसे अपनी पत्नी पसंद नहीं थी। वह अपनी भाभी को चाहता था। शादी के पहले महीने में ही उसने अपनी पत्नी के सामने छोटे भाई से शादी कराने का प्रस्ताव रखा तो पत्नी चौंक गई।
पत्नी ने कहा कि ये कैसे हो सकता है। इसपर उसने अपनी पत्नी को राजी करने की कोशिश की। पत्नी के नहीं मानने पर लवी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। फिलहाल एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है।
फाइल
लवी बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसकी पत्नी अंगूठा टेक है। दोनों की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। लवी अपनी पत्नी से शादी करना ही नहीं चाहता था। शादी तय होने पर वह एक बार अपना घर छोड़कर भाग गया था लेकिन परिवार वालों ने किसी तरह उसे मना लिया और दोनों की शादी करा दी।
दोनों के बीच एक महीने भी ठीक से नहीं बन पाई। आरोप है कि भाभी से लगाव की वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी पर आए दिन जुल्म करने शुरू कर दिए। भूखा-प्यासा भी रखा गया। भाभी से मिलने-जुलने का विरोध करने पर पति ने पत्नी से मारपीट करके दिसंबर में घर से निकाल दिया।
मायके आने पर उसे मोबाइल पर धमकियां दी गईं। पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर खलील कादरी ने बताया कि दोनों से बात करके सुलह की कोशिश की जा रही है। लवी से अपनी भाभी और अपने भाई को लेकर नौ सितंबर को फिर आने को कहा गया है। इस दौरान पीड़ित भी मौजूद रहेगी।