एक घरवाली और एक बाहरवाली, यानि एक पति और दो पत्नियां। बीच सड़क पर जो हुआ वो हैरान करने वाला था। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी चौंक गई। पढ़िए किसे मिला पति का साथ।
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के बखिरा से सामने आई है। हुआ यूं कि एक युवक ने अपने गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध बनाए। साथ जीने-मरने की कसम भी खाई। दोनों चोरी-छिपे मिलते भी थे।
पढ़ें:- सरे बाजार विवाहिता का तमाशा, दो युवक बताने लगे उसे अपनी-अपनी पत्नी
जब ग्रामीणों को दोनों के संबंधों की जानकारी लगी तो दोनों गांव छोड़कर पांच साल पर लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया।
प्रेमी युवक ने गांव में अपना घर बेचकर दिया और दूसरे जगह घर लेकर अपने परिवार के साथ रहने लगा। युवक के परिजनों ने ढाई साल पहले युवक की शादी कोतवाली इलाके के एक गांव में धूमधाम से कर दिए। शादी के बाद से ही युवक काम का बहना लेकर लखनऊ आता था और यहां पर प्रेमिका के साथ रहता था।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
युवक फिल्मी स्टाइल में कुछ दिन घरवाली और कुछ दिन बाहरवाली के साथ वक्त बिताता था। विवाहिता पत्नी से भी डेढ़ साल साल का बेटा है। एक दिन विवाहिता को अपने पति पर शक हुआ। विवाहिता ने चालाकी दिखाते हुए पति की मोबाइल का सिम अपने मोबाईल में लगाकर प्रेमिका के नंबर पर कॉल किया।
पढ़ें:- प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी संग रचाया विवाह
फोन करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। जैसे ही विवाहिता को उसकी शौतन के बार में पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाया कि वो प्रेमिका को भी साथ रखे।
जब पूरा घटनाक्रम खुला तो प्रेमिका भी गांव पहुंच गई। फिर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रेमिका, पति और पत्नी तीनों थाने पर पहुंचे। एक तरफ प्रेमिका अपने प्रेमी को साथ रखने का दबाव बना रही थी तो दूसरी तरफ विवाहिता पत्नी अपने पति को साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।