महलों में रहने वाली हनीप्रीत अब पुलिस हवालात में है। गिरफ्तारी के 38 दिन बाद जानिए कैसी गुजरी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की हवालात में पहली रात...अपने पिता राम रहीम से जुड़े सवालों के बाद क्यों हुई हनीप्रीत भावुक...
कई घंटों की लगातार पूछताछ और ढेरों सवालों के बावजूद पुलिस को हनीप्रीत से कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। अपने पिता गुरमीत राम रहीम का नाम लेकर वो कई बार भावुक हुई। अपने ऊपर लगे दंगों को भड़काने के आरोपों को उसने सिरे से खंडन भी किया।
पापा के साथ मेरा रिश्ता पवित्र
डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ उनके रिश्तों को लेकर हनीप्रीत ने कहा कि, 'मुझे समझ में नहीं आता है कि बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला जा रहा है। एक बाप-बेटी के रिश्ते को ऐसे तार-तार कर दिया। क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर के ऊपर हाथ नहीं रख सकता है। क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती है।'
हनीप्रीत आगे कहती है कि, 'पापा के जाने के बाद मैं तो बेसहारा हो गई। मुझे लोगों ने जैसा गाइड किया मैंने वैसे ही किया। मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाऊंगी। पीछे नहीं हटने वाली।
पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही
हनीप्रीत
- फोटो : ani
38 दिन में फरारी के दौरान हनीप्रीत ने पंजाब के भटिंडा में काफी समय बिताया। यह खुलासा पंचकूला पुलिस के सामने हनीप्रीत ने किया। साथ में गिरफ्तार महिला का नाम सुखप्रीत है। सुखप्रीत भी डेरा समर्थक है।
पंचकूला पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। बुधवार को दोनों को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हनीप्रीत को पंचकूला पुलिस ने महिला लॉकअप में रखा है। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों के आदेश पर हनीप्रीत से सामान्य आरोपी की तरह के मापदंड अपनाए गए।