फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को इन 3 लोगों के साथ मर्जी से गई थी हनीप्रीत, कहां गई पता नहीं

Sun, 03 Sep 2017 11:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला से चॉपर में बैठ गुरमीत राम रहीम के साथ रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची हनीप्रीत 25 अगस्त की रात को 3 लोगों के साथ मर्जी से गई थी।
विज्ञापन


रोहतक के आर्य नगर निवासी संजय चावला, हिसार निवासी वेद प्रकाश और झज्जर से जितेंद्र कुमार अपनी जिम्मेवारी पर उसे साथ ले गए थे। हनीप्रीत ने लिखित में जेल प्रशासन को दिया था कि, मैं हनीप्रीत इसां पुत्री गुरमीत राम रहीम सही सलामत हूं और विकास निवासी 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं।

डेरा प्रेमी संजय चावला, वेद प्रकाश और जितेंद्र ने भी उसी पत्र पर लिख कर दिया था कि हम उपरोक्त व्यक्ति बाबा राम रहीम की पुत्री हनीप्रीत इसां को अपने साथ सही सलामत अपनी जिम्मेवारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ में मिली थी हनीप्रीत की अंतिम लोकेशन

Honeypreet Insan
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। राम रहीम के साथ रोहतक जेल आने के बाद से लापता हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है।

इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद है। नेपाल भागने की आशंका की खुफिया रिपोर्ट के बाद हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर नाकेबंदी भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से हनीप्रीत लापता है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि हनीप्रीत रोहतक में ही कहीं छिपी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें