फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेप के बाद जहर देकर युवती की हत्या, पोस्टमाटर्म में खुलासा 

Sun, 04 Feb 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में युवती के साथ रेप के बाद जहर खिलाकर उसकी जान ले ली गई। बृहस्पतिवार को युवती एक व्यक्ति के घर के सामने अचेत मिली थी। शुक्रवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ रेप के बाद जहर देकर मारने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत के बाद उसके पिता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है। पिता के मुताबिक बुधवार की रात नौ बजे के आसपास युवती पेट में तकलीफ होने की बात कहते हुए खेत की तरफ निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। तलाश के दौरान ही बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने वह अचेत मिली थी।

घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया। शुक्रवार की देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट से पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। जहर दिए जाने की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन


इसी वजह से विसरा को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया। युवती के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाया है। मौत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पिता की तरफ से तहरीर मिलते ही केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें