फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पीड़िता राजीनामे को नहीं मानी तो कर दिया कत्ल

Tue, 13 Sep 2016 06:04 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बनियानी गांव में दिल दहला देने वाले हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। दरअसल, घटना के मुख्य आरोपी पूता राजपूत पर मृतका की भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ था; जिसमें आरोपी पूता राजपूत 12 साल तक फरार रहा और इस मामले में जुझारनगर पुलिस ने पूता राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश कर दिया था।
विज्ञापन


जमानत पर बाहर आए आरोपी ने पीड़िता पर दवाब बनाना शुरू कर दिया कि वह राजीनामा कर मामले को रफा-दफा करवा दे। लेकिन इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी पीड़िता नहीं मानी। इस बीच आरोपी ने पीड़िता को 29 अगस्त की रात अपने घर बुलाकर समझाने की कोशिश की।

अपनी बात न बनते देख आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी और उसकी लाश को पानी से भरे गड्डे में फेंक दी। लाश मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही हत्या में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें