पैदल जा रही एक छात्रा को अगवाकर कार सवार तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया और हाईवे पर कांशीराम आवास के पास फेंककर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी हालत में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
बता दे कि अगौता क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा एक कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा कालेज में पढ़ने के लिए पैदल ही जा रही थी। आरोप है कि कालेज पहुंचने से पूर्व ही कार सवार तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और उसे कार में डालकर बुलंदशहर की ओर ले गए।
वहां तीनों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और घटना को छुपाने की नियत से आरोपियों ने उसे जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया। छात्रा की नशे की हालात में होने पर आरोपी बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढमुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित कांशीराम आवास के बाहर सड़क किनारे छात्रा को फेंककर औरंगाबाद की ओर भाग गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने छात्रा को बेहोश अवस्था में पड़ा देख 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।