फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पश्चिम बंगाल में बच्चा चोर समझकर भीड़ ने चार महिलाओं को पीटा, निर्वस्त्र किया

Tue, 24 Jul 2018 01:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक गांव में भीड़ ने चार महिलाओं को बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा। गुस्साई भीड़ ने इनमें से दो महिलाओं के कपड़े भी उतार दिए। मामला सोमवार शाम का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बचाया। मामले पर धुपगुरी पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष संजय दत्ता ने बताया, 'हमनें भीड़ से महिलाओं को बचा लिया है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।'

विज्ञापन


ऐसे मामले देशभर से सामने आ रहे हैं जहां बेगुनाह लोगों को बच्चा चोर समझकर भीड़ द्वारा पीटा जाता है। इन मामलों में अभी तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं दो किनारी बाजार की ओर जा रही थीं। इनमें से दो महिलाएं अपने ऑफिस माइक्रो फाइनेंस कंपनी जा रही थी। एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। जबकि एक अन्य महिला कपड़ों की खरीदारी करने जा रही थी।

बाजार में कुछ लोगों ने आतंक फैलाया और वहां से गुजर रहे लोगों को बोलने लगे कि ये महिलाएं बच्चा चोर हैं। उतने ही वहां लोगों की भीड़ बढ़ती गई और महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। इनमें से दो महिलाओं के बाद में कपड़े भी उतारे गए और भीड़ में से ही कुछ लोग उन्हें स्थानीय कल्ब की ओर ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ पर लाठी चार्ज करके महिलाओं को बचाया। पुलिस ने चारों महिलाओं को उनके घर तक भी पहुंचाया। गौरतलब है कि करीब एक हफ्ते पहले ही धुपगुरी के कदमताला गांव में एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा था। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें