अपने साथ हुए कुकर्म से एक 14 साल का लड़का ऐसा आहत हुआ कि उसने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। हालांकि, ऐसा करने में वो नाकामयाब रहा, लेकिन उसके साथ जो किया गया है उससे जानकर कोई भी दंग रह जाए।
घटना हैदराबाद के चंदरघाट की है, जहां 14 साल के लड़के का उसके चार नाबालिग सहपाठियों ने यौन शोषण किया है।
इन चारों के खिलाफ पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि चारों आरोपी छात्र करीब 2 महीने से पीड़ित का कुकर्म करते आ रहे थे। उन्होंने कुकर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर वे उसे ब्लैकमेल भी करते रहे।