फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के आश्रम में दो लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे थे

Tue, 19 Sep 2017 11:05 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
संत रामपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संत रामपाल के मुंडका स्थित आश्रम में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों लोग आश्रम के सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे। हादसे में एक अन्य शख्स घायल भी बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


रामपाल के इस आश्रम में करीब 200 समर्थक रह रहे हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम को दो लोग अमरजीत और माखन लाल आश्रम के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे। इस दौरान वे जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

दोनों को बचाने टैंक में उतरा मुकेश भी बेहोश हो गया। तीनों को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि मुकेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि संत रामपाल अभी जेल में हैं। उन्हें 2014 में गिरफ्तार किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें