दो पक्की सहेलियां, 5 साल से एक साथ रहती थीं। एक साथ ही सेल्फी लेने के बाद एक साथ ही दोनों ने सुसाइड कर ली। उनके 5 अंदरुनी राज सामने आए हैं।
मामला है मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का। पुलिस के मुताबिक, 'दोनो युवतियां गुरु नगर इलाके में एक फ्लैट में साथ रहती थी। दोनों मृतकों की पहचान रचना चौधरी और तन्वी वास्कले के रूप में हुई है। शव के पास से मिले सुसाइड नोट पर 27 अगस्त की तारीख लिखी हुई है। जिससे यह पता चलता है कि आत्महत्या देर रात 27 अगस्त को या 28 अगस्त तड़के की गई।
शादीशुदा थी रचना, एक बच्चा भी है
बताया जा रहा है कि रचना कि शादी हो चुकी थी और उसका एक 6 साल का बच्चा भी है। जो अपने नाना-नानी के साथ रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों ही युवतियों ने अपने फोन की ज्यादातर जानकारी जैसे कॉल लॉग, व्हाट्सऐप के मैसेज आदि डिलीट कर दी थी। उनके फोन में आत्महत्या के पहले की कुछ तस्वीरें मिली हैं। जिसमें उनके हाथ में कॉफी का कप नजर आ रहा है।
पुलिस को मौके वारदात से दोनों युवतियों का सुसाइड नोट मिला। रचना ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी है और उसकी आत्महत्या के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसने लिखा कि वह अपने पति से नफरत करती है, इसलिए उसका अंतिम संस्कार सुहागन की तरह न किया जाए। साथ ही उसने लिखा कि उसके पति को उसकी लाश तक को हाथ न लगाने दिया जाए।
वहीं दूसरी मृतक तन्वी ने भी अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को ही माना। उसने लिखा कि मैं अपनी जिंदगी से थक गई हूं। आत्महत्या की जिम्मेदारी मैं खुद लेती हूं। इस सिलसिले में किसी को परेशान न किया जाए। दोनों सहेलियां पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ अपने परिवार को छोड़कर रहती थी। मौत से पहले एक सहेली ने अपने जीजा-दीदी से बात की तो दूसरी ने अपने भाई-बेटे से।