मेरठ में पांच लाख रुपये के नकली नोटों समेत बृहस्पतिवार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ में ही नकली नोट बनाने का काम व सप्लाई करने का काम करते है। मामला गंभीर है, इसको देखते आईबी, एटीएस व एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
परीक्षितगढ़ के आसमाबाद गंगनहर पटरी खादर इलाके में नकली नोट बनाने का काम चल रहा है। मुखबिर ने इसकी सूचना परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार को दी। इसकी जानकारी लगते परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस टीम ने आसमाबाद में छापा मारा। पुलिस ने तीन आरोपी रिजवान पुत्र जमील निवासी ललियाना, जावेद पुत्र कलवा और तनसीर पुत्र नौशाद निवासी सौंदत परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
सभी नोट एक हजार के
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से पांच लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। जिसमें सभी नोट एक एक हजार के बताए गए है। पुलिस नोटों के साथ तीनों आरोपियों को थाने ले आई। नकली नोटों के बरामद होने की जानकारी लगते ही आईबी, एटीएस, एसटीएफ समेत कई टीमें परीक्षितगढ़ थाने में पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नकली नोट बनाने व बाजार में सप्लाई करने की बात कबूली। देर रात तक पुलिस जांच करने में जुटी है।
आरोपी को छुड़ाने में सपा नेताओं का तांता
आरोपी से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ने की जानकारी लगते सपानेताओं को थाने में तांता लग गया। पुलिस ने बताया कि कुछ सपानेता आरोपी तनसीर की पैरवी में आए और उसको बेगुनाह बताकर छुड़वाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई करने की बात कहकर उनको थाने से टरका दिया।
सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पांच लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपी पकड़े है। आरोपियों ने मेरठ में नकली नोट बनाने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले का गहनता से जांच कराई जा रही है।