फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ का पिता ने किया विरोध, अपराधियों ने ऐसे लिया बदला

Mon, 23 Oct 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से होने वाली छेड़छाड़ का विरोध करने और पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स नर्मदा साहू (45) को आरोपियों ने जिंदा जला दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना मध्य प्रदेश के दमोह जिले की है। जानकारी के मुताबिक, जिले हटा थाना क्षेत्र निवासी नर्मदा साहू की 15 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला सचिन (18) नाम का लड़का छेड़छाड़ करता था। साहू ने इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी ने साहू को धमकाना शुरू कर दिया और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें- छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा की पिटाई, तमाशबीन बने लोग

साहू के परिजनों का कहना है कि सचिन और उसके दो अन्य साथी राजकुमार व रामकुमार लगातार धमकियां दे रहे थे। इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी बताया था। इन तीनों ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने रविवार को पीड़िता के पिता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विवाद की वजह छेड़छाड़ न होकर कुछ और है'

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि नर्मदा साहू को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। नर्मदा की बेटी से बात की तो उसने छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- युवतियों से छेड़छाड़ में दोस्तों के साथ धरा गया अधिकारी का बेटा

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। विवाद की वजह छेड़छाड़ न होकर कुछ और है। घटना को अंजाम देने की मुख्य वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि नर्मदा ने जो बयान दिया है, उसमें बेटी से छेड़छाड़ की बात कही है। वहीं पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें